Giridih News :दिलीप दास हत्याकांड की जांच को ले पहुंची एफएसएल की टीम

Giridih News :मुफस्सिल थानांतर्गत कबरीबाद इलाके में खंडीहा निवासी दिलीप दास की हत्या के मामले की जांच को लेकर सोमवार को रांची से एफएसएल की चार सदस्यीय टीम गिरिडीह पहुंची. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाये.

टीम ने जमीन, आसपास के स्थानों और संभावित साक्ष्यों की पड़ताल की. इस दौरान घटनास्थल से मिट्टी समेत अन्य जैविक और भौतिक साक्ष्य सहित कई महत्वपूर्ण सैंपल एकत्र किये गये. इसके अलावा घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गयी, ताकि हर पहलू का रिकॉर्ड सुरक्षित किया जा सके.

जांच, घटनाक्रम व उपलब्ध जानकारी से अवगत कराया

एकत्र किये गये सभी सैंपल्स को वैज्ञानिक जांच के लिए रांची स्थित एफएसएल लैब भेजा गया है. मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के साथ थाना के अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी मौजूद थे. पुलिस ने एफएसएल की टीम को अब तक की जांच, घटनाक्रम और उपलब्ध जानकारियों से अवगत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >