Giridih News :उसरी वाटर फॉल के बहाव में फंसे चार युवक, पुलिस व ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उसरी वाटर फॉल में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अचानक पानी का बहाव तेज होने पर नहाने पहुंचे चार युवक इसमें फंस गये. समय पर पुलिस और ग्रामीणों की सक्रियता से चारों की जान बच सकी.

जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर अंबाडीह निवासी मो शानू, मो आशिक, ख्वाहिश साह और रजनीकांत साह बुधवार को नहाने और घूमने के लिए उसरी फॉल पहुंचे थे. नहाने के दौरान अचानक बारिश का पानी आने से फॉल का जलस्तर तेजी से बढ़ा और पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि चारों युवक वहीं फंस गये. युवकों को बाहर निकलने का प्रयास करते देख वहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद पर्यटक और ग्रामीण शोर मचाते हुए मदद के लिए दौड़े. घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. चारों युवकों ने निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >