Giridih News :दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत चार घायल

Giridih News :निमियाघाट थानांतर्गत चरकी टोंगरी मोड़ के समीप जीटी रोड पर शुक्रवार की शाम दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

निमियाघाट थानांतर्गत चरकी टोंगरी मोड़ के समीप जीटी रोड पर शुक्रवार की शाम दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को धनबाद रेफर कर दिया गया. इस बाबत बताया जाता है कि चरकी टोंगरी के समीप दोनों बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार बिहार के बक्सर निवासी रवि कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार और दूसरी बाइक पर सवार पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरुआबेड़ा निवासी शंभु बास्के और डुमरी थाना क्षेत्र की भागाबांध निवासी कर्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >