Giridih News :टोटो पलटने की घटना में मासूम समेत चार घायल

Giridih News:चतरो-महतोटांड़ सड़क में देवरी थाना क्षेत्र के गादिदिघी गांव के पास टोटो पलटने से सात माह की मासूम समेत एक ही परिवार को चार लोग जख्मी हो गये.

6. गिरिडीह. 30. सड़क पर बने गड्ढा में जमा पानी देवरी. चतरो-महतोटांड़ सड़क में देवरी थाना क्षेत्र के गादिदिघी गांव के पास टोटो पलटने से सात माह की मासूम समेत एक ही परिवार को चार लोग जख्मी हो गये. घायलों रीना देवी (30 वर्ष), आराध्या कुमारी (07 माह), माही कुमारी (07 वर्ष) व मुकेश कुमार (08 वर्ष) शामिल हैं. सभी माधोपुर गांव के रहने वाले हैं. सभी का निजी स्तर पर इलाज करवाया गया. घायल रीना के मुताबिक शनिवार की सुबह वह बच्चों का उपचार करवाने माधोपुर से चतरो बाजार जा रही थी. इसी क्रम में गादिदिघी के पास सड़क में बने गढ्ढे से टोटो पलट गया. राजेंद्र नारायण देव, मनोज राय, दिलीप त्रिवेदी, लक्ष्मण राय, नित्यानंद पांडेय, राजकिरण तिवारी, कुंदन तिवारी, आदि लोगो ने सड़क में मरम्मति कार्य करवाने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में बने गड्ढे की वजह से आये दिन ऑटो व टोटो के पलटने की घटना हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >