जानकारी के अनुसार रजरप्पा मंदिर से कार सवार होकर चार लोग पूजा कर बगोदर जीटी रोड होते हुए पटना लौट रहे थे. इसी बीच माहुरी जीटी रोड पर पूर्व से खड़े ट्रक से कार टकरा गयी. इससे कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कार सवार चार लोग घायल हो गये. घायलों की पहचान चंदन कुमार, विक्की कुमार, अंकित कुमार व बलराम सिंह के रूप में हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय युवक बजरंगी पटेल, गुज्जर कुमार, गोल्डन जायसवाल समेत अन्य लोगों के सहयोग से सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बगोदर के ट्रामा सेंटर ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद चारों घायलों को रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली.
Giridih News :जीटी रोड पर सड़क हादसे में पटना के चार जख्मी
Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड माहुरी में सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बगोदर में भर्ती किया गया

Giridih News :जीटी रोड पर सड़क हादसे में पटना के चार जख्मी