लायंस क्लब ऑफ इसरी-डुमरी का 38वां स्थापना समारोह मना

महेश प्रसाद डागा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन पवन गुप्ता को गोवेल देकर अपना कार्य भार सौंपा. समारोह में आये अतिथियों को स्मृति चिह्न के रूप में पौधा दिया गया. बलदेव राम सेठ ने राष्ट्र गान के बाद समारोह संपन्न हुआ.

लायंस क्लब ऑफ इसरी-डुमरी का 38वां स्थापना समारोह शनिवार की रात इसरी बाजार स्थित क्लब सभागार मनाया गया. मुख्य अतिथि सासाराम से आये पूर्व जिलापाल राहुल वर्मा थे.अध्यक्षता महेश प्रसाद डागा ने की. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. समारोह के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया. सचिव राम किशोर शरण ने 2023-24 में लांयस कल्ब के कार्यों की जानकारी दी. पूर्व जिलापाल माधव लखोटिया ने क्लब की सदस्यता ग्रहण करने वाले पांच नये सदस्यों को लायंस फलक का इतिहास, कार्य शैली और संगठन के बारे में बताया और शपथ दिलायी. मुख्य अतिथि ने लायंस क्लब ऑफ इसरी डुमरी के सेवा कार्यों की प्रशंसा की. बताया कि लायंस क्लब विश्व की सबसे बड़ी सेवा संस्था है और इसका उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा करना है. राहुल वर्मा ने नयी टीम के पदाधिकारियों को शपथ दिलायी. महेश प्रसाद डागा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन पवन गुप्ता को गोवेल देकर अपना कार्य भार सौंपा. समारोह में आये अतिथियों को स्मृति चिह्न के रूप में पौधा दिया गया. बलदेव राम सेठ ने राष्ट्र गान के बाद समारोह संपन्न हुआ. समारोह को सफल बनाने में जोन चेयर पर्सन भीमसेन सिंह, महेश डागा, दिलीप जायसवाल, शंकर सोनी, कैलाश माथुर, उमेश उसाला, बलवंत कुमार, माधुरी साह, प्रीति डागा, संत कुमार बंका, शक्ति बंका आदि की प्रमुख भूमिका रही.

क्लब के चयनित पदाधिकारी

क्लब के चयनित नये पदाधिकारियों में अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, सचिव उमेश उजाला, उपाध्यक्ष कैलाश माथुर, उपाध्यक्ष आलोक डागा, अनिल गुप्ता, सुफल जायसवाल, क्लब सर्विस चेयर पर्सन राम किशोर शरण, लीडरशिप चेचर पर्सन अशोक कुमार गुप्ता, एडमिनिस्ट्रेटर सौरभ वर्मा, मेंबरशिप चेयर पर्सन दिलीप जायसवाल, एलसीआइएफ को-ऑर्डिनेटर बलवंत कुमार, साइट फर्स्ट चेयर पर्सन शक्ति बंका, पीआरओ विजय कुमार, लायंस क्वेस्ट चेयर पर्सन प्रीति डागा, संयुक्त सचिव धर्मजय जायसवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष विजयन्त कुमार टेल, ट्वीस्टर आनंद प्रकाश, सदानंद राम भदानी आदि शामिल हैं..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >