जंगलों से होकर गुजरे नाला को संरक्षित करने और उसके पानी को संग्रहित करने के लिए विभाग की ओर से चेकडैम का निर्माण कराया जायेगा. इससे जल के संरक्षण के साथ साथ स्थानीय किसानों को सिंचाई की सुविधा का लाभ मिल पायेगा. खुरचुट्टा के वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि के अनुसार बेंगाबाद के घाघरा में वृहद चेकडैम का निर्माण कराया गया है. यहां से किसानों को काफी लाभ होगा और वन्य प्राणियों के लिए पेयजल की सुविधा मिल पायेगी. य
नाला को बांधकर पानी संग्रह करने की
योजना
यहां बहने वाले नाला को संरक्षित किया गया है, ताकि वर्षा के मौसम में पानी बहने के बजाये संग्रहित हो सके, ताकि लंबे समय तक इसका लाभ मिल पायेगा. इसके अलावा गोलगो, बदवारा, गेनरा सहित अन्य पंचायतों की वनभूमि से होकर बहने वाले नाला को भी संरक्षित करने की योजना है. इसे देखते हुए वर्तमान में निरीक्षण कर आकलन किया जा रहा है, ताकि इसके निर्माण से स्थानीय किसानों को भी लाभ पहुंचाया जा सके और वर्षा जल का संरक्षण हो सके. बताया कि निरीक्षण में वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में सभी स्थितियों के आकलन का कार्य चल रहा है. आनेवाले दिनों में इन स्थानों पर सीरीज में चेकडैम का निर्माण कराया जायेगा. कहा कि वन विभाग जंगलों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव संभावना की तलाश कर रहा है. जंगलों से होकर गुजरने वाले नालों में चेकडेम का निर्माण हो जाने से भविष्य में इसके बेहतर परिणाम सामने आयेंगे. बताया कि गर्मी के मौसम में वन्यप्राणियों के समक्ष पानी की समस्या होती है, जिसे देखते हुए आवश्यक पहल की जा रही है. फिलहाल वन विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद चेकडैम निर्माण की दिशा में सुगबुगाहट तेज हो गयी है.
