समशुल अंसारी
Giridih: गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड में अवैध रूप से संचालित आरा मिल में गुरुवार वन विभाग की टीम ने छापेमारी की. गुप्त सूचना के आधार पर वन प्रमंडल पदाधिकारी पूर्वी के निर्देश पर गिरिडीह वन क्षेत्र पदाधिकारी एस के रवि के नेतृत्व ने वन विभाग की टीम ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी की. छापामारी के दौरान आरा मिल मशीन और अन्य संयंत्र को जेसीबी के मदद से उखाड़ गया. वन विभाग की टीम ने आरा मशीन और संयंत्र समेत भारी मात्रा में लकड़ी जब्त की है. टीम ने इसके अलावे एक 407 वाहन (जे एच 11 जी 2372) एवं तीन बाइक भी जब्त किए.
मशीन और लकड़ी अपने साथ ले गई वन विभाग की टीम
छापेमारी के बाद वन विभाग की टीम चार ट्रैक्टर में जब्त लकड़ी, मशीन और बाइक को लादकर फॉरेस्ट ऑफिस ले गई. इस संबंध में जिला वन क्षेत्र पदाधिकारी एस के रवि ने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बेला टांड़ में अवैध रूप से आरा मिल का संचालन किया जा रहा है. जिसके मद्देनजर उनके नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध रूप से संचालित उक्त आरा मिल में छापामारी अभियान चलाया गया. कहा कि उक्त अवैध आरा मिल का संचालन रसन जोरी पंचायत के कोलडीह निवासी जीतेंद्र राणा कर रहा था.
अवैध आरा मिल के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
उन्होंने आगे बताया कि मामले को विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. साथ ही यह भी कहा कि अवैध आरा मिल के संचालन के विरुद्ध कारवाई जारी रहेगी. छापेमारी टीम में मुख्य रूप से प्रभारी वनपाल रोहित पंडित, रोहित पानेरी, वनरक्षी विष्णु किस्कू, विनोद राणा, मो शमशेर, रामदेव मरांडी, रमेश टुडू, बबिता कुमारी, सुचिता कुमारी, दीपक दास, छोटू दास, बमशंकर वर्मा, सुनील हेंब्रम, संजय कांट यादव, आशीष मिश्रा, संजय पंडित, गौतम राय समेत कई मौजूद थे.
ये भी पढ़ें…
Giridih News :तीन सौ फीट पीसीसी नहीं बनाने से ग्रामीणों में आक्रोश
Giridih News :सीओ के चालक पर जमीन की रसीद कटाने के नाम पर वसूली का आरोप
