गांडेय से समशुल अंसारी की रिपोर्ट
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के बदगुंदा पंचायत के मनकडीहा में बुधवार को वन विभाग ने कार्रवाई की. बदगुंदा पंचायत के मनकडीहा में अवैध रूप से संचालित तीन आरा मिल में डीएफओ के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी एस के रवि के नेतृत्व में छापेमारी किया गया.
मिलों को किया गया ध्वस्त
इस दौरान जेसीबी से अवैध आरा मिल को ध्वस्त करते हुए आरा मशीन, कीमती लकड़ी, चिरान पटरा जब्त कर ट्रैक्टर के माध्यम से गांडेय स्थित वन विभाग के कार्यालय लाया गया. वन विभाग अवैध आरा मिल संचालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गया है.
टीम में ये लोग थे मौजूद
छापेमारी टीम में ताराटांड पुलिस बल के साथ प्रभारी वनपाल रोहित कुमार पंडित, वनरक्षी रंजन शर्मा, दाऊद आलम, शमशेर अंसारी, विष्णु किस्कू, रामदेव मरांडी, बमशंकर वर्मा, छोटू दास, मुकेश दास, चंदन दास, बबिता कुमारी, सुरुचि कुमारी, विनोद कुमार, रमेश टुडू, एंथोनी हेंब्रम, संदीप मिश्रा और अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव और सरायकेला एसपी से मांगा जवाब
इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार
