सख्ती के बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा

गिरिडीह : जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर गुरुवार को चलायी गयी मुहिम के बाद शहरी क्षेत्र के मुस्लिम बाजार, गद्दी मुहल्ला, बड़ा चौक, बस स्टैंड रोड समेत कई इलाकों में सन्नाटा रहा. लोग अपने-अपने घरों में ही रहे. जिन इलाकों में सब्जी की दुकानें लगती थी वहां पर भी […]

गिरिडीह : जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर गुरुवार को चलायी गयी मुहिम के बाद शहरी क्षेत्र के मुस्लिम बाजार, गद्दी मुहल्ला, बड़ा चौक, बस स्टैंड रोड समेत कई इलाकों में सन्नाटा रहा. लोग अपने-अपने घरों में ही रहे. जिन इलाकों में सब्जी की दुकानें लगती थी वहां पर भी सन्नाटा था. बता दें कि गुरुवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी सुरेंद्र कुमार झा लॉकडाउन की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के लिए सुबह के वक्त शहरी क्षेत्र के कई इलाकों का भ्रमण किया. इस दौरान सड़कों पर निकले लोगों व बाइक चालकों को सख्त चेतावनी दी. कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती के बाद लोग अपने-अपने घरों में ही रहना मुनासिब समझ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >