निर्वाचन आयोग के निर्देशों का करें पालन : डीसी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर बैठक की.

प्रतिनिधि, गिरिडीह. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर बैठक की. इसमें कार्मिक सेल, वाहन सेल, लॉजिस्टिक सेल, प्रशिक्षण सेल, इवीएम-वीवीपैट सेल, एएमएफ सेल के कार्यों के अलावा अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी. श्री लकड़ा ने समीक्षा करते हुए सभी कोषांगों के कार्यों की जानकारी ली और प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया वह अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें. निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें. साथ ही कलस्टर, मतदान केंद्रवार मूलभत सुविधाएं, मतदान केद्रवार रूट चार्ट/मैप, वाहनों की उपलब्धता, कम्युनिकेशन प्लान, मतदान कर्मियों की रहने की सुविधा समेत अन्य बातों की जानकारी प्राप्त की. समीक्षा के क्रम में उक्त सभी कोषांगों के संबंधित नोडल ऑफिसर को भारत निर्वाचन आयोग से उनके कोषांग से संबंधित जारी किये गये मैन्युअल को अच्छी तरह से पढ़ने की सलाह दी. कहा कि कार्यों के दौरान निर्वाचन आयोग से जारी सभी दिशा निर्देशों के अनुपालन का निर्देश दिया. दुविधा होने पर अपने वरीय अधिकारियों से संपर्क करें. कहा कि सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो. कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव के तहत सभी चुनावी प्रक्रियाओं को साफ-स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर संपन्न कराना हमारी जिम्मेदारी है. साथ ही कंप्यूटर कोषांग, सामग्री कोषांग, लॉजिस्टिक कोषांग के दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिया गया. कंट्रोल रूम को 24 घंटे उचित संचालन एवं रजिस्टर संधारण को लेकर कई निर्देश दिये गये. मौके पर उप विकास आयुक्त दीपक दुबे, अपर समाहर्ता बिजय बिरूआ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी समेत सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >