Giridih News :बगोदर में निकला फ्लैग मार्च, लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने का आह्वान

Giridih News :बगोदर समेत आसपास के इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया. मार्च बगोदर थाना से निकलकर समूचे बगोदर बाजार का भ्रमण करते हुए थाना में संपन्न हुआ. इसके अलावा बगोदर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भी फ्लेग मार्च निकाला गया. मार्च में बगोदर-सरिया एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता पर्व शांतिपूर्वक व सौहार्द से मनाने और सरकार के निर्देश का पालन करने की बात कही.

बगोदर समेत आसपास के इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया. मार्च बगोदर थाना से निकलकर समूचे बगोदर बाजार का भ्रमण करते हुए थाना में संपन्न हुआ. इसके अलावा बगोदर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भी फ्लेग मार्च निकाला गया. मार्च में बगोदर-सरिया एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता पर्व शांतिपूर्वक व सौहार्द से मनाने और सरकार के निर्देश का पालन करने की बात कही. मार्च में एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन सिंह, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, बगोदर की बीडीओ निशा कुमारी, सीओ मुरारी नायक, पुअनि अभिषेक कुमार, अंजन कुमार समेत जवान शामिल थे.

देवरी में मार्च निकाल शांति बनाये रखने की अपील

देवरी थाना इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने देवरी, नायकडीह, परसाटांड़, पतालडीह, खरियोडीह, खरियोडीह व चतरो बाजार में फ्लैग मार्च निकाला. नेतृत्व सीओ श्यामलाल मांझी कर रहे थे. सीओ समेत गावां के पुलिस इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो व देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने लोगों के सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की. मार्च में एसआई रिशु सिन्हा, आरपी सिंह, उपेंद्र यादव, एएसआई राधेश्याम चौधरी, बुद्धदेव उरांव आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >