Giridih News :दो दुर्घटनाओं में पांच लोग जख्मी

Giridih News :गिरिडीह-देवघर मुख्य सड़क पर दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गया. घायलों का इलाज बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है.

पहली घटना घुठिया हाइस्कूल के समीप हुई. गिरिडीह से बाइक से एक ही परिवार के चार सदस्य देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव जा रहे थे. घुठिया हाइस्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गयी. इसमें दोनों बाइक पर सवार लोग गिर गये. इसमें गिरिडीह के अमित झा, रंथा देवी, आकाश झा व आशीष झा चोटिल हो गये. जबकि, दूसरी बाइक पर सवार वहां से भाग गया. सभी घायलों को एनएच के एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, दूसरी घटना दामोदरडीह के पास घटी. बाइक सवार युवक बेंगाबाद से गिरिडीह की ओर जा रहा था. दामोदरडीह के पास वह अनियंत्रित होकर गिर गया. इसमें उसे गंभीर चोट आयी. वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है. उसका भी इलाज सरकारी अस्पताल में करवाया जा रहा है.

सड़क हादसे में युवक घायल

इधर, नगर थाना क्षेत्र के करबला रोड निवासी राजाराम यादव शुक्रवार को भंडारीडीह मोहरी छात्रावास के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. राजाराम काम से भंडारीडीह गया था. वापसी के दौरान उसकी बाइक को एक स्कूल के छात्र द्वारा चलाये जा रहे वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया. घायल की बहन सविता यादव ने बताया कि टक्कर मारने वाला छात्र हादसे के बाद फरार हो गया. परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >