Giridih News :धमकी भरा नक्सली पर्चा छोड़े जाने मामले में पांच नक्सली गये जेल

Giridih News :झारखंड-बिहार की सीमा पर चिहरा जमुई बिहार थाना क्षेत्र के रखाटोला स्थित खेल मैदान में धमकी भरा नक्सली पर्चा छोड़े जाने व काला झंडा फहराने के मामले में चिहरा थाना की पुलिस के द्वारा मास्टरमाइंड सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया.

झारखंड-बिहार की सीमा पर चिहरा (जमुई- बिहार) थाना क्षेत्र के रखाटोला स्थित खेल मैदान में धमकी भरा नक्सली पर्चा छोड़े जाने व काला झंडा फहराने के मामले में चिहरा थाना की पुलिस के द्वारा मास्टरमाइंड सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया. चिहरा के थानाध्यक्ष कुंज बिहारी ने इसकी पुष्टि की है. बताया कि मामले का उद्भेदन करते हुए काला झंडा लगाने व नक्सली पर्चा छोड़कर धमकी देने में शामिल पांच नक्सली चिहरा थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के उल्फत अंसारी, बोंगी गांव के विनोद पंडित, पूरनाडीह गांव के गोविंद मंडल, बिल्ली गांव के गजाधर मंडल व भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के रमनीटांड़ गांव के राजू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक इस मामले का मास्टरमाइंड मधुपुर का उल्फत अंसारी है. उल्फत ने ही झंडा लगाने व पोस्टरबाजी करने की योजना बनायी और सीमांत इलाके के नक्सलियों को बुलाकर इस कार्य को अंजाम दिया,

क्या है मामला

मालूम रहे कि पिछले मंगलवार 16 सितंबर की सुबह रखा टोला स्थित खेल मैदान में बांस में लगा हुआ काला झंडा व सफेद रंग की कागज, जिसमें लाल रंग की स्याही से चुनाव लड़ने के बदले हथियार उपलब्ध करवाने, कई मुखिया से लेवी मांगने, बालू गाड़ी पकड़वाने वाले व अंजाम भुगतने, जान से मार देने की धमकी देने व बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह को चुनाव प्रचार नहीं करने की धमकी दी गयी थी. इस मामले में गठित की गयी छापेमारी टीम में शामिल चिहरा के थानाध्यक्ष कुंज बिहारी, पुअनि विद्यारंजन कुमार, रश्मि प्रभा को घटना का उद्भेदन करने की जिम्मेवारी दी गयी थी. पुलिस ने शुक्रवार को देवरी के कई दुकानों में सीसीटीवी का फुटेज खंगाला था. पुलिस झंडा का कपड़ा खरीदने वालों की पहचान करने के प्रयास में थी. इससे पहले छह को हिरासत में भी लिया गया था. छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा मामले का उद्भेदन करते हुए पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >