सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर इन वारंटियों को पकड़ा. जेल भेजे गये वारंटियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के 20 नंबर कोलडीहा का सहदेव साव, मंगरोडीह का राजेश मिश्रा, गप्पे का बलदेव शर्मा, बंदरकुप्पी का बालेश्वर साव तथा दौलत साव शामिल हैं.
फरार चल रहे आठ वारंटी गिरफ्तार
गांडेय. गांडेय पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर विभिन्न कांडों में फरार चल रहे आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इनमें मरगोडीह गांव का रूपलाल मंडल, युगल मंडल व कमल मंडल, देवनडीह गांव का लटलू तुरी व कार्तिक रवानी, दासडीह गांव का जितेंद्र पांडेय व मोहनडीह गांव का उमाशंकर राणा और शंकर राणा शामिल है. सभी को जेल भेज दिया गया है. पांच के खिलाफ वन विभाग का मामला दर्ज था, जबकि अन्य तीन लोगों के खिलाफ भी अन्य मामले दर्ज हैं.परसन पुलिस ने तीन वारंटियों को भेजा जेल
परसन ओपी अंतर्गत लंबित मामले में तीन वांछित वारंटियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. इनमें दिलीप तुरी ऊपरैली प्रधानडीह, तुलसी पासवान कोरियाडीह व सुखदेव राणा सैलयडीह शामिल हैं. परसन प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.समकालीन अभियान में पकड़ाय वारंटी
समकालीन अभियान के तहत भेलवाघाटी थाना की पुलिस के द्वारा गुरुवार को एक वारंटी लूसो रविदास ग्राम दाड़ीडीह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. भेलवाघाटी के थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने उक्त जानकारी दी.
