गिरिडीह : बगोदर के फुटपाथ दुकानों में लगी आग, 30 लाख रुपये का सामान जलकर खाक

घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिग्रेड मौके पर पहुंची. तब तक करीब दस दुकानें जल कर पूरी तरह खाक हो गयी थी.

गिरिडीह : गिरिडीह के बगोदर बाजार में स्थित फुटपाथ दुकानों में गुरुवार की सुबह पांच बजे अचानक आग लग गयी. इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाबत बताया जाता है कि बगोदर बाजार के पुरानी जीटी रोड पर तरह तरह की कई फुटपाथ दुकानें मौजूद हैं. आग लगने की घटना से करीब दस दुकान इसकी चपेट आ गये. आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकानों में रखे सामान ब्लास्ट करने लगा थे.

घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिग्रेड मौके पर पहुंची. तब तक करीब दस दुकानें जल कर पूरी तरह खाक हो गयी थी. भयानक आगलगी को देखते हुए ग्रामीणों ने भी अपने अपने स्तर से आग पर काबू पाने में सहयोग किया. जानकारी के मुताबिक सभी दुकानों को मिलाकर तकरीबन 30 लाख रुपये के सामान जल गया है.

Also Read: गिरिडीह में चार अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत

बता दें कि भयानक आगजनी को देखते हुए सभी अपनी अपनी दुकानों को हटाने में जुटे रहे. हालांकि, अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की जानकारी मिली तो बगोदर- सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनजय कुमार राम, थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी भी मौके पर पहुंचे और आगजनी के वजहों को जानने की कोशिश की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >