Giridih News :शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धू-धू कर जली कार

Giridih News :सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के कोवड़िया टोला में गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे अचानक आगजनी की घटना हुई. इसमें एक मकान की चहारदीवारी के अंदर पार्किंग में खड़ी कार और घर में आग लग गयी. इस घटना में लाखों के नुकसान होने की बात बतायी जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरि पंडित के मकान में खाली पड़े पार्किंग स्थान पर कोवड़िया के ही संदीप सोनार ने अपनी कार संख्या जेएच 10सीजे 3286 लगभग दो बजे खड़ी कर घर खाना खाने के लिए गया. इसी बीच कार में अचानक आग लगने की सूचना मिली. स्थानीय लोगों के अनुसार कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण लोगों ने आग लगी. आग धीरे धीरे पूरी गाड़ी में फैल गयी. आग की लपटों के कारण बगल में ही हरि पंडित के एस्बेस्टस के घर में भी आग लग गयी.

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड खोरीमहुआ और स्थानीय प्रशासन को दी. फायर बिग्रेड की गाड़ी के आने में विलंब होने पर स्थानीय लोगों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता पायी. इस घटना में घर में रखे हजारों रुपए के सामान भी जल गयी. घटना की सूचना पर सरिया थाना के अधिकारी भी पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >