Giridih News :शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह स्थित निधि किराना स्टोर में सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के भीतर रखे सामान जलकर राख हो गये. घटना में दुकान संचालक मनोहर तांती और उनके पुत्र विक्रम कुमार आग की चपेट में आकर झुलस गये.

आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

लाखों की संपत्ति हुई राख

अगलगी में दुकान में रखा एलइडी टीवी, फ्रिज, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, चार फोटो कॉपी मशीन समेत अन्य सभी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गये. दुकानदार के अनुसार अगलगी से करीब पांच लाख रु की क्षति हुई है. घटना के बाद झुलसे पिता-पुत्र को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर बताते हुए उन्हें आइसीयू में रखा है. समाचार लिखे जाने तक दोनों का इलाज जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >