Giridih News :10 के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी

Giridih News : बिजली विभाग ने गावां और भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. इसमें 17 लोग चोरी से बिजली का उपभोग करते पाये गये.

गावां थाना क्षेत्र की सेरुआ पंचायत के अलग-अलग जगहों पर बिजली विभाग ने छापेमारी की. इस दौरान 10 लोगों पर बिजली चोरी करते पकड़ा गया. सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. ऐई प्रदीप राय ने कहा कि सेरुआ गांव निवासी जलेश्वर सिंह, विशेश्वर राउत, प्रयाग राउत, लालजीत राउत, दिनेश मिस्त्री, भीखन रविदास, प्रीतम मुसहर, राजेश रविदास, लेखो रविदास व भूलो मुसहर को आरोपित किया गया है. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि ऐई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

देवरी में 10 पर हुआ केस

इधर, बिजली विभाग की टीम ने भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चौकी, भेलवाघाटी व पिपराडीह गांव में छापेमारी अभियान चलाया. नेतृत्व विभाग के सहायक अभियंता रामसुंदर राम कर रहे थे. इस दौरान सच्चिदानंद बरनवाल भेलवाघाटी, राजकिशोर मंडल, ललीता देवी, अनीश गुप्ता व राहुल कुमार चौकी तथा संदीप मंडल, चौकी पिपराडीह को एलटी लाइन में टोंका लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गये. सहायक अभियंता ने इसकी शिकायत भेलवाघाटी थाना में की. भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अभियान में शमशेर अंसारी, संतोष चौधरी, अमित मिश्रा समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >