मृतका के भाई नदीम अंसारी के आवेदन के आधार पर मृतका के पति उमर अख्तर, उसकी दूसरी पत्नी रोशनी, सनी अंसारी, चांद अंसारी, गोतनी रानी परवीन, मुस्कान परवीन, सास हसीना बेगम, फलक परवीन, इशरत परवीन, छोटी परवीन, वसीम अंसारी और मो आफताब को आरोपित किया गया है. नदीम ने सभी पर साजिया को दहेज व घरेलू कारणों से प्रताड़ित करने और हत्या कर साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाया है.
लंबे समय से मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप
आरोप लगाया है कि साजिया के साथ लंबे समय से मारपीट की जा रही थी. उसे मानसिक प्रताड़ित भी किया जा रहा था. उनका कहना है कि साजिया की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया. पुलिस ने आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर पति समेत 12 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
