Giridih News :बिजली चोरी के आरोप में आठ पर प्राथमिकी

Giridih News :विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को गावां थाना क्षेत्र के पिहरा में सघन छापामारी अभियान चलाया. इसमें आठ लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया.

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को गावां थाना क्षेत्र के पिहरा में सघन छापामारी अभियान चलाया. इसमें आठ लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया. उनके विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी तथा जुर्माना भी लगाया गया. आरोपी मनोज मुसहर, कोलेश्वर भुइयां, चंदन भुइयां, वीरेंद्र मुसहर, राजू मुसहर, फुटून साव पर 10,115 रुपये, बिकु साव पर 18,429 तथा संतोष कुमार पांडेय पर 14,272 रुपये का जुर्माना लगाया गया. अभियान में सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप राय, उदय सिन्हा, आलोक कुमार खलखो, मुमताज अंसारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >