बाभनटोली स्थित निजी तालाब में जहर डालकर के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. तालाब मालिक तरुण कुमार सिंह उर्फ गोलू कुमार के आवेदन के आधार पर अज्ञात लोगों को आरोपित किया है. मालूम रहे कि दो अक्तूबर की रात कुछ अज्ञात लोगों ने तालाब में जहर डाल दिया, जिससे लगभग 50 क्विंटल से अधिक मछली मर गयी. सुबह जब ग्रामीणों ने तालाब में तैरती देखी, तो इलाके में हड़कंप मच गया. गोलू ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि यह घटना पूर्व से चल रहे भूमि विवाद का नतीजा है. आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने तालाब को सरकारी घोषित करवाने और उसके किनारे रास्ता खोलने की मांग कर रहे थे. इसी विवाद के चलते विरोधी पक्ष ने तालाब में जहर डाल दिया. थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि तालाब मालिक के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
