Giridih News : चावल जब्ती मामले में दुकानदार व ट्रक मालिक पर प्राथमिकी

Giridih News : पुलिस ने ट्रक चालक को भेजा जेल

Giridih News : बगोदर-सरिया के एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता के द्वारा बस पड़ाव के मार्केट परिसर की एक दुकान से पीडीएस का चावल लदा ट्रक जब्ती मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बगोदर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी जियाउल हक के आवेदन के आधार पर ट्रक और दुकान मालिक पर कालाबाजारी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं जब्त ट्रक के चावल का वजन करवाकर एफसीआई गोदाम में रखा गया ट्रक पर 193 क्विंटल चावव मिला. इसमें 353 बोरियां प्लास्टिक की और आठ बोरा जूट के मिले.

गुप्त सूचना पर गुरुवार को जब्त किया गया था चावल

मालूम रहे कि एसडीओ संतोष गुप्ता ने सूचना के आधार पर बगोदर बस पड़ाव के पीछे बने मार्केट की एक दुकान और गोदाम में गुरुवार की शाम छापेमारी की थी. जांच में कालाबाजारी के लिए पीडीएस का चावल दूसरे बोरी में पलटा कर चावल ट्रक में लोड किया जा रहा था. ट्रक को जब्त कर तालक को हिरासत में लिया गया था. एसडीओ को आने की सूचना पर दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया था. बगोदर- सरिया एसडीएम ने करीब एक घंटे तक दुकान व अन्य गोदामों की जानकारी ली. मार्केट परिसर की दो दुकानों से पीडीएस का चावल और एफसीआई मार्का का चार खाली बोरा को जब्त किया गया. इशके बाद दोनों गोदाम को सील भी कर दिया गया. बगोदर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि चावल लदे ट्रक बरामदगी के मामले में ट्रक मालिक और दुकानदार व गोदाम के मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. ट्रक चालक को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >