Giridih News :जमीन विवाद में मारपीट, पांच घायल

Giridih News:गुनियाथर ओपी क्षेत्र के धावाटांड़ गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये. इनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.

गुनियाथर ओपी क्षेत्र के धावाटांड़ गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये. घायलों नंदकिशोर यादव (35 वर्ष), कौशल्या देवी (21 वर्ष), अशोक यादव (55 वर्ष), झलिया देवी (44 वर्ष) व मंटू यादव (24 वर्ष) शामिल हैं. सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद नंदकिशोर यादव को गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >