Giridih News : सोना पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं के दो पक्षों में मारपीट

Giridih News : धक्का-मुक्की में एक एसआइ व एक पुलिस कर्मी घायल

Giridih News : बगोदर. बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह स्थित बगीचा के पास सोना पहाड़ी मंदिर पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बगोदर पुलिस को दी. इसके बाद बगोदर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने में जुट गयी. इसी बीच एक पक्ष के लोग पुलिस से ही उलझ पड़े और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गयी. इस दौरान एक सिपाही और थाने के एक एएसआइ को हल्की चोट आयी है. स्थानीय ग्रामीण के प्रयास के बाद दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया गया. वहीं एक पक्ष से एक युवक को बगोदर पुलिस पकड़ कर पूछताछ के लिए थाना ले गयी है. मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय मुखिया टेकलाल चौधरी ने बताया कि सोना पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है, लेकिन इस जगह पर प्रशासन की किसी भी तरह से गश्ती नहीं होती है. लगातार मारपीट की घटना हो रही है. लेकिन प्रशासन के द्वारा किसी भी तरह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनाती नहीं देखी जा सकती है. वहीं स्कूल परिसर के आसपास दो-दो सरकारी शराब की दुकान भी है जिसके कारण पूजा अर्चना पहुंचने वाले श्रद्धालु शराब पीकर आपस में मारपीट की घटना को अंजाम भी देते आ रहे हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के लिए रोजाना गश्ती तेज किए जाने की मांग की है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि पूजा करने पहुंचे दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >