देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड इलाके में सोमवार की दिन व सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक हुई झमाझम बारिश से कृषकों ने राहत की सांस ली है. कृषक राजकुमार वर्मा, आनंद सिंह, कपिलदेव राय, उमेश सिंह, अनूप वर्मा, दिनेश यादव आदि कृषकों ने बताया कि बारिश के अभाव में इस वर्ष देवरी प्रखंड में दस फीसदी से भी कम सिंचित भूमि पर धान की रोपाई हो पायी. लगातार बारिश के अभाव में कुछ किसानों के द्वारा पटवन कर धान की रोपाई की गयी थी, जिन खेतो में पानी पहुंचाकर रोपाई की गयी बारिश के अभाव में फसल सूखने लगा था. वहीं अब हुई झमाझम बारिश से धान की फसल में जान आ गयी है, कई किसान धान की रोपाई कार्य में जुट गए हैं.
झमाझम बारिश से कृषकों ने ली राहत की सांस

सिरनाटांड़ में धान की फसल लगा खेत | Prabhat Khabar Network
Copied link
गिरिडीह के देवरी प्रखंड में हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिले। धान की सूखती फसलों को मिली राहत, रोपाई का काम फिर से हुआ शुरू।