Giridih News :फसल बीमा की नहीं मिली राशि, आंदोलन की चेतावनी

Giridih News :लालफीताशाही की वजह से किसानों का कार्य रुका, तो हजारों किसान सड़क पर उतर जायेंगे. कृषक मित्र और कृषक इस बार गोलबंद हैं.

लालफीताशाही की वजह से किसानों का कार्य रुका, तो हजारों किसान सड़क पर उतर जायेंगे. कृषक मित्र और कृषक इस बार गोलबंद हैं. जमुआ के कृषकों को फसल बीमा की राशि से सात-आठ सालों से वंचित रखा गया है. यह कहना है कृषक मित्र संघ एवं कृषक संघ का. संघ के प्रवक्त शनिवार को जमुआ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहा था.

किसानों के साथ हो रहा धोखा

संघ के प्रवक्ता ने कहा कि जमुआ में राजनीतिक इच्छाशक्ति वाले नेताओं का अभाव है. वे अफसरों से काम करवाने में अक्षम हैं. इसीलिए लगातार किसानों के साथ धोखा हो रहा है. कहा कि अनुदानित बीज-खाद भी समय पर सरकार नहीं दे पा रही है. किसानों को अनुदानित दर पर बिजली नहीं मिल पा रही है. सभी पैक्सों को बीज समान रूप से उपलब्ध नहीं होता. कुछ पैक्सों को ही उपकृत किया जाता है. संघ ने कहा कि इस वर्ष लगातार बारिश और इधर चक्रवातीय तूफान ने फसल को तबाह करके रख दिया है.

इनकी थी उपस्थिति

प्रेस कांफ्रेंस में कृषक मित्र संघ के जमुआ प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, भू मापक अमीन संघ के कालेश्वर यादव, कृषक संघ के शिबू मियां और सुखदेव यादव, कृषक क्लब के अर्जुन यादव, सब्जी उत्पादक समूह के अध्यक्ष रंजीत यादव, कृषक संघ के प्रवक्ता जीवलाल यादव, सोशल मीडिया प्रभारी उज्ज्वल कुमार साहा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >