Giridih News: झमाझम बारिश से देवरी प्रखंड के कृषकों ने ली राहत की सांस

Giridih News: खेतों में मुरझा रही धान की फसल में बारिश से आयी जान

Giridih News: मंगलवार को देवरी प्रखंड इलाके में झमाझम बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली है. बारिश का पानी खेतों में जमा हो जाने से धान की फसल में जान आ गयी है. जानकारी के मुताबिक बीते दो सप्ताह से बारिश नहीं होने से खेतों में लगी धान की फसल सूखने लगी थी. ऊपरी सतहवाले अधिकांश खेतों में दरारें आ गयी थीं. कई कृषकों को डीजल पंप मशीन लगाकर तालाब व सिंचाई कूपों से धान की फसल की सिंचाई करनी पड़ रही थी. कृषकों को धान की पैदावार प्रभावित हो जाने की चिंता सताने लगी थी. मंगलवार को मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ हुई बारिश से धान की फसल में जान आ गयी. कृषकों ने बताया कि पूर्वा नक्षत्र में बारिश धान की खेती के लिए काफी अहम है. सिंह (मघा) नक्षत्र में बारिश नहीं होने से फसल मुरझाने लगी थी, लेकिन पूर्वा नक्षत्र में बारिश से धान की फसल को काफी फायदा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >