Giridih News :स्वावलंबी साड़ी संगम परियोजना के तहत एक्सपोजर विजिट

Giridih News :स्वावलंबी साड़ी संगम परियोजना के अंतर्गत आइडिया संस्था ने गुरुवार को मधुबन स्थित श्री शिखर जी गुणायतन चल चरखा महिला प्रशिक्षण व रोजगार केंद्र का एक्सपोजर विजिट किया. इस का उद्देश्य परियोजना से जुड़े लाभार्थियों के ज्ञान, कौशल व व्यावहारिक समझ को विकसित करना तथा उन्हें सफल आजीविका मॉडल से परिचित कराना था. आ

इडिया संस्था की प्रोग्राम डायरेक्टर खुशी शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वावलंबी साड़ी संगम परियोजना से महिलाओं को नयी दिशा मिलेगी. नाबार्ड के सौजन्य से आइडिया संस्था द्वारा आजीविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम अंतर्गत जमुआ प्रखंड की बेरहाबाद पंचायत की 90 महिलाओं को साड़ी निर्माण का प्रशिक्षण दिया जायेगा. एक्सपोजर विजिट के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न सफल कार्यप्रणालियों व आजीविका गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ.

आजीविका सशक्तीकरण की दी गयी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने स्थानीय स्तर पर संचालित सफल प्रयासों को समझा तथा आजीविका सशक्तीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं. उन्होंने कहा कि संस्था का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण प्रतिभागियों में आत्मविश्वास बढ़ाने, नए विचारों को अपनाने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यह पहल लाभार्थियों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कार्यक्रम में परियोजना के लाभार्थियों के साथ-साथ संस्था के टीम सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया. संस्था भविष्य में भी समुदाय आधारित विकास एवं महिला सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी.

स्वयं सहायता समूह और आजीविका सखी मंडल की 15 महिलाओं ने भाग

चल चरखा महिला प्रशिक्षण और रोजगार केंद्र की संचालक ज्योति दीदी व संगीता दीदी ने महिलाओं को साड़ी निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं को विस्तार से बताया. कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह और आजीविका सखी मंडल की 15 महिलाओं ने भाग लिया. रेखा देवी, हसीना खातून, सोनिया देवी, गुड़िया देवी, अख्तरी बानो, सानिया प्रवीण, कुसुम देवी, रविता देवी, सोनी कुमारी, रीना देवी, सुनीता देवी, मुंद्रिका देवी, नीलम देवी, हेमंती देवी, रिंकी देवी के अलावा बेरहाबाद पंचायत की मुखिया सोनी कुमारी भी मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >