Giridih News :जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने साझा किये जीवन रक्षक मंत्र

Giridih News :महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर के मामलों को देखते हुए शनिवार को होटल अशोका इंटरनेशनल में द एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडियाो (एएसआई) झारखंड चैप्टर के तत्वावधान में एक स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता और शुरुआती स्तर पर इसकी पहचान को बढ़ावा देना था. नेतृत्व नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी के डॉ मो आजाद और डॉ राजेश कुमार सिंह कर रहे थे. मुख्य अतिथि मेयर प्रमिला मेहरा, विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ बीपी सिंह, आइएमए अध्यक्ष डॉ फैयाज, सचिव डॉ रितेश और कोषाध्यक्ष डॉ नूतन लाल थे. रोटरी के अध्यक्ष अमित गुप्ता, इनर व्हील की अध्यक्ष हेमा दत्ता, इनर व्हील सनशाइन की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया और मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष व सदस्य ने आयोजन में भागीदारी निभायी.

शुरुआत में पता चलने पर 99 प्रतिशत ठीक होने की संभावना

मुख्य वक्ता कोलकाता से आये प्रसिद्ध चिकित्सक प्रो दीप्तेंद्र सरकार और प्रो डॉ मधुमिता ने स्तन कैंसर के निदान और उपचार की बारीकियों को साझा किया. कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि स्तन कैंसर अब महिलाओं में पाया जाने वाला सबसे आम कैंसर बन गया है. हालांकि, आधुनिक चिकित्सा के माध्यम से यदि शुरुआती चरण में ही इसका पता चल जाये, तो इसके ठीक होने की संभावना 99 प्रतिशत तक होती है. इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एएसआई ने इस विशेष अभियान का नेतृत्व किया है. एसआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आरपी श्रीवास्तव ने पूरी टीम को अपना विशेष आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम में साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो समेत राज्य के विभिन्न जिलों से आये अतिथि चिकित्सकों ने हिस्सा लिया. गिरिडीह शाखा से डॉ उत्तम जालान, डॉ विकास लाल, डॉ अरविंद, डॉ राजीव और डॉ एसबी चौधरी, डॉ नूतन लाल, डॉ अमिता राय, स्नेह सेठी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे. 70 से अधिक प्रतिनिधि मौजूद थे. कार्यक्रम ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नयी चेतना जगायी है.

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर किया जागरूक

देवरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवव्रत कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में लोगों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूक किया. बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर तीन माह का कैंपेन चलाया जा रहा है. इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में चौदह वर्ष पूरा कर चुकी किशोरियों के बीच एचपीवी टीका लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >