Giridih News :पेंशन संबंधित लंबित मामलों को नियमानुसार निष्पादित करें : डीसी

Giridih News :समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पेंशन अदालत से संबंधित बैठक हुई. डीसी ने कहा कि पेंशनधारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाये.

डीसी ने लंबित मामलों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा लंबित मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए नियमानुसार निष्पादित करने का निर्देश दिया. सभी बैंकों को सख्ती से निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित एक भी मामला लंबित ना रखें. संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उसका जल्द से जल्द निराकरण करें. सभी संबंधित विभाग अपने-अपने यहां पेंशन से जुड़े लंबित मामलों को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करायें. साथ ही समय समय पर इसकी समीक्षा करें.

किसी को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े

पेंशन के लिए किसी व्यक्ति को कार्यालय का बार बार चक्कर ना लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाये. बैठक में शिक्षा, कृषि, प्रखंड, अंचल स्तर से संबंधित अधिकांश मामले थे. डीसी ने समाहरणालय में उपस्थित पेंशनधारियों से बात कर उनकी शिकायतें सुनी तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी स्मृता कुमारी, एसी बिजय सिंह बिरूआ, एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते, सभी संबंधित विभाग के अधिकारी, सभी कार्यालय प्रधान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >