Gridih News : वन विभाग ने सरकारी वन भूमि से हटाया अतिक्रमण

Gridih News : 10 डिसमिल जमीन करायी गयी अतिक्रमणमुक्त

Gridih News : गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीगवारो एवं चेपो सरकारी वन क्षेत्र में रेंजर एसके रवि के निर्देशानुसार वन क्षेत्र पदाधिकारी गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गयी. इस दौरान अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान करीब 10 डिसमिल सरकारी वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया. वन क्षेत्र पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण दंडनीय अपराध है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भोले-भाले ग्रामीण किसी भी भू-माफिया या बिचौलियों के बहकावे में आकर या स्वयं से वन भूमि पर अतिक्रमण करने से बचें. ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाती है. उन्होंने कहा कि वन विभाग और सरकार वनों पर आश्रित लोगों के प्रति संवेदनशील है. वैसे ग्रामीण जो कम से कम तीन पीढ़ियों से आजीविका के लिए वनों पर निर्भर हैं, वे सरकार के वनाधिकार अधिनियम के तहत वन पट्टा प्राप्त कर वैधानिक रूप से अपना जीवनयापन कर सकते हैं. इसके लिए संबंधित प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है. इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के साथ-साथ पारसनाथ वन क्षेत्र के वनकर्मी भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >