Giridih News :दुमका-रांची सड़क का अतिक्रमण, राहगीर परेशान

Giridih News :राज्य की राजधानी रांची को उप राजधानी दुमका से जोड़ने वाले रांची-दुमका सड़क पर झारखंडधाम में अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहनों चालकों का चलना दूभर हो गया है.

सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदारों के कब्जा से सड़क संकरी हो गयी है. इससे हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. झारखंडधाम की ओर जानेवाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैला दिया है. कहीं सब्जियों के ठेले लग रहते हैं. निर्माण सामग्री (बालू-गिट्टी) गिराकर रास्ता घेर लिया गया है. स्थिति यह है कि पैदल चलने वालों के लिए भी जगह नहीं बची है.

दुकानदारों व वाहन चालकों में होती है तू-तू, मैं-मैं

स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर दुकान सड़क पर ले आ गयी है, जिससे वाहन लेकर गुजरने में काफी दिक्कत होती है. इससे दुकानदार और वाहन चालकों में तू- तू, मैं-मैं होती रहती है. यहां वाहन मालिक पूजा करने को आते हैं और किसी तरह से दुकानदार से झमेला हो गया तो उसका असर पंडा समाज पर पड़ता है. सड़क संकरी होने के कारण टोटो और भारी वाहनों के आने से घंटों जाम लगा रहता है. सड़क पर सामान बिखरे होने के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर असंतुलित होकर गिरते रहते हैं. शादी के लग्न में यहां काफी भीड़ रहती है. इसमें पुरुषों से ज्यादा महिलाओं और बच्चों की संख्या होती है.

ठोस पहल करने की मांग

मुखिया आशुतोष प्रसाद कुशवाहा, पसंस राजेश वर्मा, अनिल सिंह, संजय पंडित, बिनोद यादव, काली रविदास, मोहन पंडित, बिनोद मंडल, लखन मंडल आदि ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उनका कहना है कि यह मार्ग धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन, प्रशासन की शिथिलता के कारण दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं. बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने को ले जल्द पहल करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >