Giridih News :कोयला चोरी रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर जोर

Giridih News :गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत जीएम कार्यालय में सीसीएल प्रबंधन वव पुलिस पदाधिकारी की बैठक शनिवार को हुई. महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर, परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा व मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो की उपस्थिति में कोयला चोरी पर रोक लगाने पर रणनीति बनायी गयी.

सीसीएल प्रबंधन व पुलिस की बैठक,कई मुद्दों पर चर्चा

गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत जीएम कार्यालय में सीसीएल प्रबंधन वव पुलिस पदाधिकारी की बैठक शनिवार को हुई. महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर, परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा व मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो की उपस्थिति में कोयला चोरी पर रोक लगाने पर रणनीति बनायी गयी. कोयला चोरी रोक लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर बल दिया गया. महाप्रबंधक श्री राठौर ने बताया कि मुफस्सिल थाना प्रभारी के साथ गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की हुई है. कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए सीसीएल की टीम व मुफस्सिल थाना पुलिस मिलकर कार्य करेगी.

खंतों से हो रहा अवैध खनन

गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में कोयले की चोरी काफी बढ़ गयी है. खंतों का संचालन कर कोयले की तस्करी की जा रही है. इतना ही नहीं कबरीबाद के पुरानी माइंस से व्यापक स्तर पर कोयले का अवैध खनन किया जा रहा है. कोयला साइकिल व बाइक पर लादकर अन्यत्र भेजा रहा है. बाइक में कोयला लादकर ले जाने के क्रम में दुघर्टना की आशंका बनी हुई रहती है. सूत्रों के मुताबिक कबरीबाद की पुरानी माइंस से अवैध रूप से कोयला का निकासी कर इसे कोपा व चिलगा गांव के आसपास जमा किया जाता है. फिर बोरा में भरकर बाइक से विभिन्न इलाकों में खपाया जा रहा है. कोयला तस्करों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह दिनभर में कोयला की ढुलाई कर रहे हैं. बनियाडीह, अकदोनी, जोकटियाबाद, सात नंबर, सेंट्रल पिट के रास्ते अवैध कोयला की तस्करी हो रही है. इस गौरखधंधे में कोयला माफिया मालामाल हो रहे हैं, वहीं सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >