Giridih News: बिरनी में हाथियों ने दूसरे दिन भी मचाया उत्पात

Giridih News: बिरनी प्रखंड में दूसरे दिन रविवार को भी हाथियों ने उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों का झुंड सरिया के डोमा कुदर जंगल से निकलकर बिरनी के हरदिया में प्रवेश कर गया और गांव के बाहर किसानों की लगी सरसों व गेंहू की फसल को खाते हुए पैरों तले रौंद डाला.

वन विभाग के अधिकारी अबोध महथा ने बताया कि 32 हाथियों के झुंड ने सरिया से देर रात को हरदिया में प्रवेश करते हुए मुस्तकीम अंसारी, रिजवी अंसारी, खतीजा खातून, साजिद खातून, जमीला खातून, नूरजहां खातून, मुबारक हुसैन, रसीदा खातून, शकुर अंसारी, असगर अली, शबुना खातून, गुलाम मुस्तफा समेत दर्जनों लोगों की गेंहू और सरसों की फसल को नष्ट कर दिया. अभी हाथियों का झुंड सरिया के उर्रो जंगल में डेरा जमाए हुए है. रात में हाथियों को भगाने का प्रयास किया जाएगा. कहा कि जिन किसानों की फसल काे नुकसान हुआ है, उन सभी को मुआवजा दिलाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >