Giridih News :बस की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Giridih News :जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित धुरैता मोड़ के पास कारू साव (50) पिता गिरधारी साव की रविवार देर रात बस की चपेट में आने से मौत हो गयी. बस हजारीबाग वाया तिसरी जा रही थी.

बस चालक जमुआ चौक पर बस को खड़ा कर भाग गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने धुरैता के पास सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना पर हीरोडीह थाना प्रभारी महेशचंद्रा समेत स्थानीय मुखिया मुखिया प्रदीप सिंह, पंकज यादव आदि पहुंचे और समझौता के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस बस को जब्त कर थाना ले गयी. मृतक की पत्नी ने कहा कि पति मां दुर्गा का दर्शन कर आने की बात कह कर घर से गये थे. थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने कहा कि बस जब्त कर लिया गया है. मृतक परिवार के के आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >