ईद मिलादुन्नबी को लेकर जमुआ थाना में शांति समिति की बैठक

ईद मिलादुन्नबी के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जमुआ थाना में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. प्रशासन ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने का आग्रह किया है.

ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को जमुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जमुआ बीडीओ अमल कुमार ने की.

शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील

बैठक में जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए बीडीओ अमल कुमार ने त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार किसी भी धर्म का हो, वह समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है. सभी लोगों को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए.

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील

थाना प्रभारी विभूति देव ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें.

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी. जुलूस और धार्मिक आयोजनों के दौरान सभी कमेटियों के सदर और सेक्रेटरी को व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गयी.

आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने पर जोर

बैठक में मौजूद लोगों ने भी ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग देने की बात कही. मौके पर असगर अली, जुल्फिकार अली, बबलू राईन, राजेंद्र मंडल, अर्जुन यादव, चंदन कुमार यादव, जलाल अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >