Giridih News :नीट पेपर लीक के खिलाफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन

Giridih News :नीट पेपर लीक के खिलाफ शुक्रवार को झारखंड छात्र मोर्चा ने गिरिडीह में आक्रोश मार्च निकालकर टावर चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया.

पुतला दहन के बाद झारखंड छात्र मोर्चा के नेता अभय कुमार ने कहा कि नीट का पेपर लीक होने से देश भर के नौजवानों में आक्रोश है. पेपर लीक होने से विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है. उन्होंने कहा कि परीक्षा लेने वाले एजेंसी एनटीए पर से देश के नौजवानों का विश्वास खत्म हो गया है. महिला नेत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार से विद्यार्थियों की उम्मीद खत्म हो गयी है. झामुमो महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी ने कहा कि केंद्र सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे.

झामुमो जिला कार्यालय से निकला आक्रोश मार्च

इसके पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय से आक्रोश मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए सभी छात्र टावर चौक पहुंचे जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम में झाछामो नेता विशाल झा, आदित्य यादव, रोहित मंडल, कुंदन सिंह, आर्यन वर्मा, अंकित राज, रौनक मिश्रा, आशीष सहित झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, अखिलेश महतो राजू जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, रीता दास, विनिता कुमारी, शेखर यादव, लोकनाथ सहाय, संजय वर्मा, सरफराज अहमद, रूपेश रजक, खुर्शीद अनवर हादी, मो. सरफुद्दीन, अनुभव सिंह, जाकिर हुसैन, हरिमोहन कंधवे, दारा हाजरा, अभय सिंह, राजकुमार महतो, विशाल यादव, अंकित सहाय, राकेश रंजन, प्रधान मुर्मू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >