स्कूल में रूप सज्जा प्रतियोगिता के साथ-साथ क्विज का भी आयोजन किया गया. क्विज में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया.
श्रेष्ठ प्रतिभागी किये गये सम्मानित
बतौर मुख्य अतिथि सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब गिरिडीह के अध्यक्ष राकेश सिन्हा शामिल हुए. दोनों अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया. इस दौरान एसडीपीओ ने बच्चों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि बच्चे इस तरह से अपनी प्रतिभा से समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं. लोगों से निर्भीक होकर उत्सव का आनंद लेने की अपील की तथा हर पल जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस को तत्पर बताया. हर जगह कड़ी निगरानी रखी जा रही है. वहीं प्रेस क्लब गिरिडीह के अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने भी बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का भारतीय संस्कृति से भी गहरा जुड़ाव होता है. मौके पर स्कूल के निदेशक आशुतोष तिवारी, अन्वी, सोनाली, राजश्री, रूपाली, मंजीत, ख़ुशी, मोनी, सृष्टि और सान्वी शामिल थी, वहीं मंच का संचालन आयुषी सिंह ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
