सरिया में राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, दुमका ने रामगढ़ को 3-0 से हराकर जीता खिताब

सरिया में आयोजित राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में दुमका ने रामगढ़ को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को एक लाख रुपये मिले.

सरिया स्टेडियम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब सरिया की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया. रोमांचक मुकाबले में दुमका की टीम ने रामगढ़ को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. मुकाबले के समापन के साथ ही टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ.

झारखंडी नृत्य और गुब्बारे छोड़कर हुआ फाइनल का शुभारंभ

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोआबार की बालिकाओं ने झारखंडी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से किया. इसके बाद आसमान में गुब्बारे छोड़कर फाइनल मुकाबले की शुरुआत की गयी.

दुमका और रामगढ़ की टीम के बीच 40-40 मिनट के दो हाफ का मुकाबला खेला गया. दुमका की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ पर दबाव बनाए रखा और तीन गोल दागकर शानदार जीत दर्ज की.

स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ी

हजारों खेलप्रेमियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में खेलप्रेमी पहुंचे थे. पूरे मैच के दौरान दर्शक तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे. जीत के बाद दुमका की टीम के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

विजेता को एक लाख, उपविजेता को 60 हजार रुपये

विजेता दुमका की टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गयी. पुरस्कार राशि झामुमो के बगोदर विधानसभा नेता त्रिभुवन मंडल के सौजन्य से दी गयी.

वहीं उपविजेता रामगढ़ की टीम को ट्रॉफी के साथ 60 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गयी. यह राशि जेएलकेएम नेता डॉ सलीम अंसारी के सौजन्य से दी गयी.

स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की भीड़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

त्रिभुवन मंडल ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है.

डॉ सलीम अंसारी ने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें.

डॉ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नगरी सरिया में क्लब की ओर से राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय है. फुटबॉल मनोरंजन के साथ युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

मौके पर रजनी कौर, जिप सदस्य अनूप पांडेय, मुखिया पिंकी देवी, सुशील मंडल, राजू मंडल, राजेश मंडल, सुषमा देवी, आशीष बोर्डर, रिंकू सिंह, राजेश यादव, मनोहर सिंह बग्गा, खूबलाल पंडित, हरिहर मंडल, आदित्य पांडेय, रोहित मंडल, दीपू यादव, बासमती देवी, प्रीति सचदेवा, सपन घोष, डिंपल राणा, अमित सिंह, प्रियांशु मंडल, ऋषि कुमार, विनय कुमार, चंदन मंडल और आजाद मंडल समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Laxmi narayan pa

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >