Gridih News : डीटीओ ने पचंबा थाना के पास चलाया सघन जांच अभियान

Gridih News : बिना हेलमेट वाहन चलाने व सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई

Gridih News : गिरिडीह. जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पचंबा थाना के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई. जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने अभियान के दौरान स्वयं मौके पर मौजूद रहकर वाहनों की जांच कराई. इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई. बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने तथा आवश्यक कागजात नहीं रखने वाले चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है. थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी लोग नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाएं. जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वैध कागजात साथ रखें तथा ओवरलोडिंग और तेज गति से वाहन चलाने से बचें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >