Giridih News :डीटीओ ने ताराटांड़ व महतोडीह में चलाया सघन जांच अभियान

Giridih News :डीटीओ संतोष कुमार ने ताराटांड़ थाना और महतोडीह पिकेट के पास भारी/ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया. महतोडीह पिकेट पर चलाये गये जांच अभियान के दौरान कुल सात ओवरलोडेड वाहन जब्त किये गये.

जांच में खुलासा हुआ कि ये वाहन तय क्षमता से अधिक माल लेकर चल रहे थे. डीटीओ ने मौके पर ही सभी आवश्यक कागजात की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की. ताराटांड़ थाना क्षेत्र में भी सघन जांच अभियान चलाया गया, जहां चार ओवरलोडेड वाहनों को पकड़ा गया.

ओवरलोडिंग पर विशेष नजर

इन वाहनों में भी क्षमता से अधिक भार पाया गया, जिसके कारण उन्हें जब्त करते हुए नियमानुसार जुर्माना लगाने की प्रक्रिया की गयी. डीटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है. इससे न केवल आम नागरिकों की जान को खतरा होता है, बल्कि सड़कों एवं पुल-पुलियों को भी नुकसान पहुंचता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >