Giridih News :डीआरएम आसनसोल ने किया गिरिडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
Giridih News :गिरिडीह वासियों के लिए रेलवे से जुड़ी एक राहतभरी खबर है. आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संग्राम मौर्या गुरुवार को अपनी पूरी टीम के साथ गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.
Giridih News :डीआरएम आसनसोल ने किया गिरिडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
इस दौरान स्टेशन के पैनल, सिग्नलिंग सिस्टम समेत कई महत्वपूर्ण तकनीकी बिंदुओं की बारीकी से जांच की गयी. निरीक्षण के क्रम में स्टेशन का पैनल सिस्टम पूरी तरह अपडेट और सुचारु रूप से कार्य करता हुआ पाया गया. वहीं, स्टेशन परिसर के कुछ हिस्सों में तकनीकी और व्यवस्थागत खामियां भी सामने आयी. डीआरएम ने इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया. मौके पर आसनसोल रेल मंडल की सुरक्षा डीओएम भावना जैन समेत कई वरीय रेल अधिकारी उपस्थित थे.
पटरियों के काम से सुधरेगी ट्रेन की समयबद्धता
मीडिया से बातचीत में डीआरएम ने गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड को लेकर अहम जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि गिरिडीह से मधुपुर के बीच रेल पटरियों को बदला जा रहा है. यह कार्य तेजी से चल रहा है और एक माह के भीतर इसके पूरा होने की उम्मीद है. पटरी बदलने का कार्य पूरा होते ही गिरिडीह-मधुपुर सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय के अनुसार चलने लगेगी, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. डीआरएम ने कहा कि गर्मी का मौसम नजदीक है, ऐसे में पटरियों की मजबूती और सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए पटरी बदलने का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी तरह की तकनीकी परेशानी न हो.
महेशमुंडा स्टेशन पर ब्रांच लाइन का लिया जायजा
डीआरएम मधुपुर-गिरिडीह ब्रांच लाइन का जायजा लिया. इस दौरान वे महेशमुंडा स्टेशन भी पहुंचे और मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान सीनियर डी एन -टू, डीओएम, डीएसओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ ब्रांच लाइन और महेशमुंडा स्टेशन के विस्तारीकरण और सुविधायुक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया.
भावी योजना पर मंत्रणा
अपने दौरा के क्रम में डीआरएम श्री मौर्या ने स्टेशन में यात्री सुविधाओं की मौजूदा स्थिति और भविष्य की योजना पर भी मंत्रणा की. कहा ब्रांच लाइन को और व्यापक बनाने की योजना पर विभाग कार्य कर रही है. मौके पर कांग्रेसी नेता नेशाब अहमद ने डीआरएम के समक्ष कई मांगों को भी रखा. बताया कि यहां फुट ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण रेलवे लाइन क्राॅस कर आसपास के ग्रामीण व स्कूली बच्चे गुजरते हैं. इससे जान-माल का खतरा बना रहता है.
मांगों को लेकर सकारात्मक रुख
डीआरएम श्री मौर्या ने बताया कि महेशमुंडा स्टेशन पर कभी-कभी घंटों मालगाड़ी खड़ी रहती है. ऐसे में फुट ओवर ब्रिज नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकती है. डीआरएम से रांची-आसनसोल इंटरसिटी, गोड्डा-दिल्ली ट्रेन का महेशमुंडा स्टेशन में ठहराव की मांग की गयी. इससे आसपास के ग्रामीणों को सहूलियत होगी. इस पर डीआरएम ने सकारात्मक भरोसा दिया है. मौके पर रेलवे के अधिकारियों के साथ-साथ ग्रामीण पंकज ठाकुर, निखिल सिंह, केशो भदानी, विनोद ठाकुर, माजिद खान, अब्दुल वाहिद के अलावा अन्य उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.