Giridih News :कार-टेंपो की टक्कर में चालक घायल

Giridih News :बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पर घुठिया के पास शुक्रवार की रात टेंपो और कार में टक्कर हो गयी. इसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हो गये. वहीं, दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये.

सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया. वहीं घायल टेंपो चालक को इलाज के लिए गिरिडीह भेज दिया, जबकि कार चालक का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया. बताया जाता है कि एक व्यक्ति देवघर से इलेक्ट्रिक सामानों को लेकर टेंपो से छोटकी खरगडीहा की ओर जा रहा था. वहीं कार बंगाल से गिरिडीह की ओर जा रही थी.

सड़क पर गिरा टेंपो चालक

घुठिया के पास स्पीड ब्रेकर के पास टेंपो चालक ने ब्रेक लगाया. इसी बीच पीछे से आ रही कार के टेंपो में धक्का मार दिया. धक्का लगने टेंपो चालक मोहनपुर निवासी रंजीत मंडल सड़क पर गिर गया. इससे उसका एक हाथ टूट गया. इधर, कार चालक कोलकाता निवासी सौरभ सेठ भी मामूली चोट पहुंची. कार में सवार लोगों को पुलिस ने अन्य वाहन से भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >