Giridih News :डॉ सरफराज अहमद ने किया अभियान का उद्घाटन

Giridih News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय में बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान शुरू हुआ. उद्घाटन राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद ने किया. कहा कि यदि घर की नारी स्वस्थ रहती है, तो पूरा परिवार मजबूत रहता है. इस अभियान का उद्देश्य यही है कि अधिक से अधिक महिलाओं को आरोग्य करना है.

डॉ अहमद ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी इस अभियान को केवल औपचारिकता न मानकर धरातल तक ले जायें. कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री स्वयं इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने सीएचसी गांडेय की टीम को विशेष बधाई दी और समाजसेवियों से भी सहयोग की अपील की. कार्यक्रम में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण के लिए स्टाल लगाये गये. डॉ अहमद ने स्टॉल का निरीक्षण कर बीपी भी चेक करायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अबू कासिफ व संचालन केशव कुमार ने किया.

आयोजन में इनका रहा योगदान

आयोजन में डीएमओ डॉ आरपी दास, बीडीओ निसात अंजुम, सीओ मो हुसैन, प्रमुख राजकुमार पाठक, डोकीडीह के मुखिया अकबर अंसारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष दशरथ किस्कू, झामुमो प्रखंड सचिव सबीर अहमद, पूर्व बीस सूत्री सदस्य ध्रुवदेव पंडित, समाजसेवी श्याम पाठक, मोहन वर्मा जफर इकबाल का विशेष योगदान रहा. मौके पर डेंटिस्ट मोनिका कुमारी, श्वेता कुमारी, रीता देवी, दमयंती देवी, चंद्रिका देवी, जियाउर रहमान, रमेश मुर्मू, हीरालाल टुडू, मो अफजल समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >