2.4 करोड़ की लागत से बनेगी डोरियो-दामा सड़क

बगोदर प्रखंड के ग्रामीण सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ने का प्रयास जारी है. इस क्रम में कोनार नहर होते हुए डोरियो-दामा पथ की स्वीकृति मिली है. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह की पहल पर दो पंचायत को जोड़ने वाली सड़क बनेगी.

बगोदर प्रखंड के ग्रामीण सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ने का प्रयास जारी है. इस क्रम में कोनार नहर होते हुए डोरियो-दामा पथ की स्वीकृति मिली है. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह की पहल पर दो पंचायत को जोड़ने वाली सड़क बनेगी. इसकी लंबाई दो किमी है. सड़क का निर्माण दो करोड़ 42 लाख 80 हजार की लागत से होगी. मालूम रहे कि यह सड़क बगोदर प्रखंड की तिरला पंचायत व औरा पंचायत को जोड़ेगी. यह सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना के तहत बनेगी. विधायक श्री सिंह के इस पहल पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है और विधायक के प्रति आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >