गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट
गिरिडीह के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मंझलाडीह सरण्डा गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. बताया जा रहा है कि डॉक्टर उमेश प्रसाद ने स्थानीय युवक नीरज शर्मा को गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीरज शर्मा को डॉक्टर की पुत्री द्वारा बुलाए जाने पर वह उनके घर गया था.
प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक पर फायरिंग, गंभीर घायल
इसी दौरान प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में डॉक्टर उमेश प्रसाद ने आवेश में आकर उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए धनबाद स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना भरकट्टा ओपी पुलिस को दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.
