बारिश ने दिया धोखा, गिरिडीह में महज 6.6% हुई धनरोपनी, सुखाड़ का खतरा

गिरिडीह जिले में इस वर्ष सामान्य से काफी कम बारिश होने के कारण धान और अन्य फसलों की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे किसानों में सुखाड़ का डर है।

गिरिडीह: इस वर्ष अल्पवर्षा से हर आम व खास के साथ कृषक भी हलकान हैं. कम बारिश के कारण न सिर्फ धान, बल्कि मकई, दलहन व तिलहन की खेती भी प्रभावित हुई है. कृषक जैसे-तैसे पटवन कर खेती-बाड़ी कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में सामान्य वर्षापात से भी कम बारिश हो रही है, जिस कारण कृषक हताश हैं. कृषक समय पर न तो धान का बिचड़ा लगा पाये और न ही समय पर धनरोपनी हो रही है. स्थिति यह है कि जुलाई माह तक जिले में महज 6.6 प्रतिशत रोपाई हो पायी है. इतना ही नहीं, अल्पवर्षा का आलम यह है कि मकई से लेकर दलहन, तिलहन व अन्य फसलों की खेती भी अपेक्षाकृत कम हुई है. वार्षिक वर्षापात की स्थिति यह है कि वर्ष 2024-25 में जुलाई माह में 191.5 मिमी और वर्ष 2025-26 में 505.6 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस वर्ष महज 154.7 मिमी बारिश हुई है. अल्पवर्षा से कृषक परेशान हैं और सुखाड़ की आशंका से हताश हैं.

वर्षापात का वर्षवार आंकड़ा

माह | सामान्य वर्षापात | वर्ष 2024-25 | वर्ष 2025-26 | वर्ष 2026-27

जनवरी | 16.1 | 3.9 | 0 | 0 फरवरी | 15.8 | 15.1 | 0 | 0.3 मार्च | 11.1 | 30.1 | 27.6 | 14 अप्रैल | 14.9 | 15.0 | 47.3 | 18.6 मई | 40.3 | 17.6 | 94.9 | 87.7 जून | 144.2 | 78.6 | 203.9 | 55.3 जुलाई | 297.9 | 191.5 | 505.6 | 154.7 अगस्त | 291.5 | 527.6 | 258.5 | - सितंबर | 217.1 | 371.92 | 164.50 | - अक्तूबर | 82.6 | 33.16 | 146.38 | - नवंबर | 7.8 | 0 | 13.2 | - दिसंबर | 1.8 | 78.63 | 0.00 | -

कुल | 1141.1 | 1363.1 | 1461.9 | 330.6


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >