Giridih News :जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग-2026 की हुई शुरुआत

Giridih News :जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग-2026 की शुरुआत शनिवार को हुई. प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना व उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है. उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी रामनिवास यादव ने किया.

डीसी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज की बच्चियां ना केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं. खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा जिले का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया. मौके पर डीपीआरओ अंजना भारती, डीएसओ अर्जुन बारला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

इंडोर व गिरिडीह स्टेडियम में हुईं प्रतियोगिताएं

ताइक्वांडो एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम, जबकि एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता गिरिडीह स्टेडियम में हुई. एथलेटिक्स अंडर-14 में 200 मीटर रेस में दौड़ में वर्षा कुमारी, निशा मुर्मू व एलिस बड़ला (कार्मेल स्कूल), इसी वर्ग के 60 मीटर रेस में अक्षरा टुडू, एलिस बड़ला व स्मृति मुर्मू, सीनियर वर्ग के 100 मीटर रेस में रोशनी कुमारी, सोनाली टुडू व नंदिता कुमारी, अंडर-17 वर्ग के 100 मीटर रेस में अदिति चौधरी, राज नंदिनी व प्रिया सोरेन, 200 मीटर रेस में सृष्टि हेस्सा, प्रिया सोरेन व प्रीति वर्मा, सीनियर वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में विद्या, सृष्टि व रूपा कुमारी तथा 200 मीटर रेस में कुमारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, रोशनी कुमारी व सोनाली टुडू क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान रहीं. प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >