Giridih News :छात्राओं के बीच साइकिल वितरण

Giridih News :उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजयपुर में अध्ययनरत छात्राओं के बीच रविवार को साइकिल, कॉपी और स्टेशनरी वितरण किया गया. स्थानीय मुखिया संगीता कुमारी, वार्ड सदस्य, सीआरपी एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मौजूद रहे.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजयपुर में अध्ययनरत छात्राओं के बीच रविवार को साइकिल, कॉपी और स्टेशनरी वितरण किया गया. स्थानीय मुखिया संगीता कुमारी, वार्ड सदस्य, सीआरपी एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मौजूद रहे. वितरण के दौरान स्थानीय अभिभावकों ने विद्यालय में व्याप्त अनियमितता की शिकायत की. इस पर मुखिया ने इसके निदान व स्थिति से शिक्षा विभाग को अवगत कराने की बात कही. कहा कि सरकार विद्यार्थियं के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण कर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रही है. साधन उपलब्ध रहने पर बच्चे नियमित तथा समय पर विद्यालय आते हैं. सीआरपी महेश मिस्त्री ने कहा कि शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए कई योजना चल रही है. मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य अंशु वर्मा, सुरेश भारती, राजकुमार वर्मा समेत विजयपुर गांव के अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >